EVENTS 2026-27
बंगाणा, 15 जून। हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में भूकंप, बादल फटने तथा जंगल की आग जैसी संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित राज्यव्यापी मेगा मॉक अभ्यास (दिन-रात) के 10वें संस्करण के अंतर्गत मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। मॉक एक्सरसाइज के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, राहत एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्कता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था। इस अवसर पर होमगार्ड विभाग से आए अधिकारी हंसराज ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को आपदा की पूर्व तैयारी, जोखिमों की पहचान तथा आपातकालीन स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सही जानकारी, समय पर निर्णय और सामूहिक प्रयास से जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसे अभ्यास विद्यार्थियों और कर्मचारियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संकट की घड़ी में प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों तथा सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोफेसर सिकंदर नेगी की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. कुलदीप सिंह तथा प्रोफेसर कमलेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस मॉक अभ्यास के माध्यम से महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को आपदा के समय सजग, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा के साथ हुआ।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” विषय पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, एनसीसी इकाई, रोवर रेंजर तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक (Yoga Instructors) डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. किरण ठाकुर ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का प्रदर्शन करवाया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग तनाव को कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सिकंदर कुमार नेगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन योग, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।
बंगाणा, 08 जुलाई 2026। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सिकंदर नेगी ने अतिथियों एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन डॉ. किरण ठाकुर ने किया।इसके उपरांत प्रो. अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों एवं आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती सुदर्शन ने पुस्तकालय की सदस्यता, पुस्तक निर्गमन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. राम सिंह ने छात्रवृत्ति एवं छात्र कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रो. सिकंदर नेगी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं खेलकूद गतिविधियों पर व्याख्यान देते हुए NSS के उद्देश्य, “Not Me But You” के आदर्श वाक्य, नियमित गतिविधियों, सात दिवसीय विशेष शिविर तथा व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में NSS से जुड़ने का आह्वान किया।डॉ. श्रुति ने रेड रिबन क्लब के माध्यम से एचआईवी/एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर जानकारी दी। प्रो. संजय शर्मा ने ईको क्लब की गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. निकिता ने रोवर एवं रेंजर इकाई की गतिविधियों, नेतृत्व विकास तथा सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। डॉ. किरण ठाकुर ने रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके पश्चात आयोजित संवादात्मक सत्र (Interactive Session) में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका सभी संसाधन व्यक्तियों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रो. सिकंदर नेगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन सामूहिक छायाचित्र एवं जलपान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बंगाणा, 23 जुलाई। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज विद्यार्थियों को विभिन्न पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी डॉ. राम सिंह ने की।
अपने संबोधन में डॉ. राम सिंह ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं का लाभ उठाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन भरते समय सही जानकारी उपलब्ध कराना और समय पर सत्यापन करवाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला के दौरान योजना प्रभारी डॉ. रीना ने विभिन्न पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. किरण ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज अपलोड करने की विधि तथा आवेदन के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों से बचने के बारे में विस्तार से बताया।
प्रो. कमलेश ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति श्रेणियों, आवेदन सत्यापन तथा समयबद्ध प्रक्रिया के महत्व से अवगत कराया। वहीं प्रो. निकिता ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें छात्रवृति योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा नियमित रूप से पोर्टल पर अपनी आवेदन स्थिति की जांच करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
महाविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी नामांकन एवं रैंक वितरण समारोह का आयोजन।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी नामांकन एवं रैंक वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 6 HP (I) Company NCC, ऊना के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रवींद्र सिंह के दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत नए कैडेट्स के चयन हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की रनिंग, पुश-अप्स, सिट-अप्स, ऊंचाई (Height), वजन (Weight) सहित विभिन्न शारीरिक मानकों की जांच की गई। नामांकन प्रक्रिया का सफल संचालन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार, जेसीओ राकेश कुमार, सूबेदार मेजर अजय कुमार, बुल्ले शाह तथा हवलदार जितेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।
इसके उपरांत आयोजित रैंक वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देने वाले कैडेट्स को उनकी नई रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया। रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स इस प्रकार हैं, अंडर ऑफिसर: स्वास्तिक कुमार, सार्जेंट: तन्वी ठाकुर, ललिता कुमारी एवं विकास राणा, कॉर्पोरल: सानिया, आशिमा एवं अनुपमा, लांस कॉर्पोरल: नैनसी देवी, तन्वी ठाकुर एवं आयुष। इस अवसर पर अधिकारियों ने नव-नामांकित कैडेट्स को एनसीसी के आदर्शों अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं चरित्र निर्माण—का पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स भविष्य में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे। समारोह का समापन सभी अधिकारियों एवं कैडेट्स द्वारा राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
बंगाणा, 1 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अनुशासित वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंडक्शन सेशन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों, उपलब्ध सुविधाओं, परीक्षा प्रणाली तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट सुश्री तन्वी ने एनसीसी के उद्देश्यों, लाभों तथा व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा जिम्मेदार विद्यार्थी जीवन के महत्व से अवगत कराया। प्रो. किरण ठाकुर ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। वहीं, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती सुदर्शना कुमारी ने विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधाओं तथा ई-लर्निंग संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उपलब्ध मंचों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनकी शैक्षणिक यात्रा में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बंगाणा, 8 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सिविल हॉस्पिटल बंगाणा के सौजन्य से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा महाविद्यालय के 281 विद्यार्थियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान विद्यार्थियों की एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी तथा टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इन रोगों के कारण, बचाव, लक्षण तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बंगाणा की विशेषज्ञ टीम का महाविद्यालय में शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एचआईवी, हेपेटाइटिस तथा टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए विद्यार्थियों को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए ऐसे जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
शिविर के माध्यम से 281 विद्यार्थियों की निःशुल्क जांच के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
बंगाणा, 15 अगस्त 2026: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, जिला ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने की। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को मजबूत करना रहा।समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इसके बाद महाविद्यालय के परीक्षा भवन में स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण ठाकुर ने किया। बैज प्रस्तुति, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता पाठ, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। समारोह के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्तियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ तथा सभी प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को जलपान वितरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी, विद्यार्थी तथा विभिन्न समितियों एवं इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक प्रो. सिकंदर नेगी ने समारोह के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को “स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी—एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य” का संदेश दिया गया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
बंगाणा, 18 अगस्त 2026: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत आज विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों एवं इसके विरुद्ध बनाए गए नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पोस्टर एवं पर्चों के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से रैगिंग को समाप्त करने तथा महाविद्यालय परिसर में आपसी सम्मान, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रैगिंग के विरुद्ध शपथ भी ली। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार की रैगिंग में शामिल नहीं होंगे, रैगिंग को बढ़ावा नहीं देंगे तथा अपने सहपाठियों और कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक एवं मित्रवत व्यवहार करेंगे। साथ ही, रैगिंग की किसी भी घटना की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन एवं एंटी-रैगिंग समिति को देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए “संदेश सहित वीडियो प्रतियोगिता” का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वीडियो के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध प्रभावी एवं जागरूकता से परिपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए तथा महाविद्यालय को रैगिंग-मुक्त बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एंटी-रैगिंग समिति के संयोजक डॉ. विनोद कुमार, प्रो. सिकंदर नेगी एवं प्रो. मुकेश कुमारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यह विद्यार्थियों के सम्मान, आत्मविश्वास एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से रैगिंग का पूर्ण रूप से विरोध करने तथा अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ सहयोग, सम्मान एवं मित्रवत व्यवहार करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के एंटी-रैगिंग समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध उपलब्ध शिकायत एवं सहायता व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों से अपील की गई कि यदि उन्हें रैगिंग से संबंधित कोई समस्या या घटना सामने आती है, तो वे बिना किसी भय के महाविद्यालय प्रशासन अथवा एंटी-रैगिंग समिति को इसकी सूचना दें। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः रैगिंग-मुक्त, सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान करना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया और रैगिंग के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।
बंगाणा, 22 अगस्त 2026: जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में भाषण, कविता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा लता ठाकुर, द्वितीय स्थान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कशिश राणा तथा तृतीय स्थान किरण एवं मानसी दत्त ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से लोकतंत्र एवं मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा काजल तथा द्वितीय स्थान वंशिका ने प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से मतदान के महत्व और निर्वाचन साक्षरता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें प्रथम स्थान अंतिम वर्ष के छात्र वरुण, द्वितीय स्थान तनवी तथा तृतीय स्थान नैंसी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. निकिता गुप्ता एवं प्रो. कमलेश कुमार ने निभाई। इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं स्वीप के नोडल अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं मतदान के प्रति जागरूक होने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “आपका वोट, आपकी आवाज, हमारा भविष्य” तथा “जागरूक नागरिक बनें, जिम्मेदार मतदाता बनें” जैसे संदेशों के माध्यम से मतदान एवं लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में महाविद्यालय में “पास द बॉल” प्रतियोगिता आयोजित।
बंगाणा, 29 अगस्त 2026: हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में विभिन्न खेल गतिविधियों के अंतर्गत “पास द बॉल” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन तथा शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी फुर्ती, एकाग्रता, समन्वय एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में बी.कॉम. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्ति शर्मा ने द्वितीय स्थान, जबकि बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा यशवरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार छात्र वर्ग में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र वरुण ने द्वितीय स्थान, जबकि बी.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र तनुज शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. किरण ठाकुर, प्रो. कमलेश तथा प्रो. मुकेश कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी कहा गया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रभावी साधन भी है। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन और उनकी खेल उपलब्धियां विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।
महाविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को “खेलें, सक्रिय रहें और स्वस्थ रहें” का संदेश दिया गया तथा मेजर ध्यानचंद जी की महान खेल विरासत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
टल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।
बंगाणा, 5 सितंबर: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज आर्ट्स संकाय द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा। मंच संचालन फाइनल ईयर के विद्यार्थियों तन्वी और अंकुश शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। दोनों विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप से आगे बढ़ाते हुए उपस्थित सभी का ध्यान बनाए रखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस को उनके जीवन में विशेष महत्व रखने वाला दिन बताया।
रेंजर-रोवर इकाई की प्रवेश परीक्षा में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।
बंगाणा, 7 सितंबर 2026: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की रेंजर-रोवर इकाई द्वारा सोमवार को महाविद्यालय परिसर में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रेंजर-रोवर इकाई की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं गतिविधियों से संबंधित जानकारी का आकलन करना था। यह प्रवेश परीक्षा स्टेट ट्रेनिंग सेंटर, रिवालसर में आयोजित होने वाले ‘निपुण’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों की पात्रता परीक्षा के रूप में भी आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन रेंजर इंचार्ज प्रो. निकिता के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रवेश परीक्षा में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रेंजर-रोवर गतिविधियों के प्रति अपनी रुचि एवं जागरूकता का परिचय दिया। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा रेंजर-रोवर आंदोलन की मूल भावना के प्रति उनकी समझ का आकलन किया गया। इस अवसर पर प्रो. निकिता ने विद्यार्थियों को रेंजर-रोवर इकाई के उद्देश्यों एवं सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व विकास तथा व्यक्तित्व निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेंजर-रोवर जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी रेंजर-रोवर की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा व अम्बुजा संस्थान के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा तथा अम्बुजा संस्थान के मध्य विद्यार्थियों के लिए लघु अवधि प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने कहा कि इस समझौते से विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
करियर अपॉर्च्युनिटीज एंड गाइडेंस सेल के कन्वीनर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि समझौते का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। अम्बुजा संस्थान द्वारा विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें ब्यूटी थेरेपिस्ट, माइक्रो फाइनांस एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।
इस अवसर पर करियर अपॉर्च्युनिटीज एंड गाइडेंस सेल की सदस्य डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. श्रुति , संजय शर्मा और प्रो. निकिता गुप्ता आदि मौजूद रहे। अम्बुजा संस्थान की ओर से मोबिलाइजेशन अधिकारी श्री रमेश ठाकुर तथा एसईडीआई ऊना के वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्री दलीप शर्मा भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को कौशल, प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में दो दिवसीय टैलेंट हंट “दर्पण” का शुभारंभ।
बंगाणा, ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम “दर्पण” का आज शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए डिक्लेमेशन, डिबेट, क्विज, रंगोली, क्ले मॉडलिंग और पेंटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं गतिविधियों की जानकारी कल्चर कमेटी के संयोजक प्रो. नंदलाल चौधरी द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्देश्य, विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. किरण ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया। प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, “दर्पण” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ग्रुप-I इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
“दर्पण” का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उसे निखारना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम “दर्पण” का हर्षोल्लास के साथ समापन।
बंगाणा, ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम “दर्पण” का आज हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि “दर्पण” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दो दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय ग्रुप-I प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा, शिमला में आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. नंद लाल ने समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, प्राचार्या, निर्णायक मंडल, आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के सहयोग से “दर्पण” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
“दर्पण” के सफल आयोजन एवं समापन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता को एक नई पहचान प्रदान की।
निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि।
बंगाणा। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वंशिका राणा, अनुष्का, साक्षी शर्मा, कशिश राणा, दीक्षा देवी, कशिश शर्मा एवं रिया ने मंडी के रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में 10 से 14 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कठिन प्रशिक्षण एवं विभिन्न परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर छात्राओं ने अपनी कुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का परिचय दिया। रेंजर लीडर प्रोफेसर निक्कीता गुप्ता ने पूरे प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन किया। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन में बंगाणा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।
ऊना। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को ऊना में आयोजित ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ में अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा-मुक्त समाज का मजबूत संदेश दिया। वॉकाथॉन में महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर इकाई सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ वॉकाथॉन में हिस्सा लेते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से प्रो. सिकंदर नेगी, प्रो. कमलेश, प्रो. निकिता गुप्ता, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. रंजना एवं प्रो. रेणुका विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उनका मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि युवा शक्ति नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को नशा-मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प भी व्यक्त किया।
अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय बंगाणा की टीम रवाना।
बंगाणा, 19 सितंबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की कबड्डी टीम को आज महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा ने आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 22 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय भोरंज, जिला हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के खेल विभाग के इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने बताया कि कबड्डी टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है और खिलाड़ी पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम मैनेजर डॉ. राम सिंह तथा खेल विभाग के सदस्य प्रो. कमलेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने कबड्डी टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रेस नोट
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पौधों के शरीर क्रियाविज्ञान पर दो दिवसीय विद्यार्थी कार्यशाला का आयोजन।
बंगाणा, 21 सितंबर 2026। भारतीय पादप शरीर क्रियाविज्ञान सोसायटी के सहयोग से अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, जिला ऊना में आज से पौधों के शरीर क्रियाविज्ञान पर आधारित दो दिवसीय विद्यार्थी कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का विषय “पौधों को समझना: शरीर क्रियाविज्ञान, आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी को जोड़ना” है। कार्यशाला का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया जा रहा है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पौधों के शरीर क्रियाविज्ञान, आणविक जीव विज्ञान तथा जैव प्रौद्योगिकी के बीच संबंधों की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पौधों में होने वाली विभिन्न जैविक प्रक्रियाओं, उनके आणविक आधार तथा आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की जा रही है।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में अन्य राज्यों से आए विद्यार्थियों सहित कुल 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की सहभागिता से उन्हें एक-दूसरे के साथ अपने विचार एवं अनुभव साझा करने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इनमें मनोज के. शर्मा, जैव प्रौद्योगिकी विद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली प्रमुख रूप से शामिल रहे। विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों को पादप शरीर क्रियाविज्ञान, आणविक जीव विज्ञान तथा जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एवं समकालीन विषयों की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन टीम में भारतीय पादप शरीर क्रियाविज्ञान सोसायटी (ISPP) के संयुक्त सचिव मनोज के. शर्मा संयोजक, प्रो. नंद लाल एवं डॉ. श्रुति सह-संयोजक तथा संजय के. शर्मा आयोजन सचिव के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करने, नवीन वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने तथा पादप विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक अनुसंधान से परिचित होने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान अभिरुचि, नवाचार की भावना तथा उच्च शिक्षा एवं शोध के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की शिक्षा के साथ-साथ विषय विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष रूप से सीखने का अवसर प्रदान करना इस कार्यशाला का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
महाविद्यालय प्रशासन ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अकादमिक एवं शोधपरक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के व्याख्यान, कार्यशालाएं, संगोष्ठियां एवं अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बंगाणा महाविद्यालय की टीम रवाना।
बंगाणा, 21 सितंबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की वॉलीबॉल टीम को आज महाविद्यालय की स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 23 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर, जिला शिमला में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरे समर्पण, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। टीम मैनेजर डॉ. कुलदीप ने बताया कि वॉलीबॉल टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है और सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम मैनेजर डॉ. कुलदीप, खेल विभाग की सदस्य डॉ. किरण ठाकुर सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने वॉलीबॉल टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा खिलाड़ियों के सफल प्रदर्शन की कामना की।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया NSS दिवस।
बंगाणा, 24 सितंबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें प्रो. रेखा शर्मा, प्राचार्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन स्वयंसेवी दिव्यांशु शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया तथा स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं समाज सेवा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रो. रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में एनएसएस
के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, आप” को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा मुख्य अतिथि, एनएसएस समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, प्रोफेसर अनिल शर्मा प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. विनोद कुमार, डॉ रंजू बनोटा, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. श्रुति कुमारी, प्रो. कमलेश कुमार , प्रोफेसर संजय शर्मा, एवं प्रो. मुकेश कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया।
उपायुक्त ऊना के आदेशों पर रेड रिबन क्लब ने चलाया पौधरोपण अभियान।
बंगाणा, 25 सितंबर। उपायुक्त जिला ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी इकाई द्वारा पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। जिला रेड क्रॉस सोसायटी ऊना सामुदायिक सेवाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जिले में स्वयंसेवी संगठनों और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. रेखा शर्मा, प्राचार्य ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब,रेड क्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी डॉ. श्रुति कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार तथा रोवर हेड प्रो. कमलेश कुमार उपस्थित रहे। रेड रिबन क्लब के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने रेड रिबन क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
बंगाणा महाविद्यालय में एड्स जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।
बंगाणा, 29 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देशों के अनुपालन में त्रिवेणी कला संगम, हमीरपुर तथा जनसंपर्क विभाग, शिमला के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को एचआईवी/एड्स के कारणों, बचाव के उपायों, सुरक्षित व्यवहार तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए जागरूक करना रहा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण संदेशों को सरल, प्रभावशाली एवं मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं सही जानकारी प्राप्त करें और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. अनिल शर्मा, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. नंदलाल एवं डॉ. राम सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. श्रुति कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार, सड़क सुरक्षा क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर, रोवर प्रमुख प्रो. कमलेश महाजन, रेंजर प्रमुख प्रो. निकिता गुप्ता तथा नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा रोवर-रेंजर इकाइयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एड्स जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, त्रिवेणी कला संगम हमीरपुर तथा जनसंपर्क विभाग शिमला का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बंगाणा महाविद्यालय की टीम रवाना।
बंगाणा, 21 सितंबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की क्रिकेट टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के तत्वावधान में 30 सितंबर 2026 को जिला ऊना के जलेड़ा खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बंगाणा का मुकाबला राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के साथ होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।
स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में पूरे समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरें तथा अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
टीम मैनेजर प्रो. संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर टीम ने पूरी तैयारी की है। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तकनीक, फिटनेस और टीम समन्वय पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, टीम मैनेजर प्रो. संजय शर्मा, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी, खेल विभाग की सदस्य डॉ. किरण ठाकुर तथा प्रो. कमलेश महाजन सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने क्रिकेट टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफल प्रतियोगिता की कामना की।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान आयोजित।
बंगाणा, 30 सितंबर। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के सदस्यों ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, प्रो. संजय शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक दल के कप्तान अंकुश शर्मा, कप्तान तनवी, उप-कप्तान वरुण तथा शगुन बाला सहित अन्य विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों के पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर जिम्मेदारी एवं सावधानीपूर्वक व्यवहार करने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में वाणिज्य विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन में करियर संभावनाओं की जानकारी।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन (सीएमए) के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं से परिचित करवाने के उद्देश्य से करियर परामर्श एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई), चंडीगढ़ शाखा की ओर से सीएमए अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन के पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, परीक्षा प्रणाली तथा रोजगार एवं करियर के विभिन्न अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सीएमए अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि लागत एवं प्रबंध लेखाकार किसी भी संस्था में लागत नियंत्रण, बजट निर्माण, लागत विश्लेषण, वित्तीय नियोजन, प्रबंधन निर्णय लेने तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्नातक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक योग्यता प्राप्त करने तथा अपने कौशल का विकास कर रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सीएमए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर तथा व्यावसायिक क्षेत्र में इसकी उपयोगिता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। सीएमए अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संवादात्मक एवं जानकारीपूर्ण सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के करियर परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल, रोजगारपरक शिक्षा एवं भविष्य के करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वाणिज्य विभाग की ओर से भारतीय लागत लेखाकार संस्थान, चंडीगढ़ शाखा, सीएमए अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगियों का कार्यक्रम में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन (सीएमए) को एक व्यावसायिक करियर विकल्प के रूप में समझने, इसकी प्रवेश एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया से परिचित होने तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पैम्फलेट एवं बुकलेट वितरित।
बंगाणा, 3 अक्टूबर। विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों को यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा जागरूकता पैम्फलेट एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता बुकलेट दोनों वितरित किए गए। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार, नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. संजय शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कप्तान अंकुश शर्मा, कप्तान तनवी, उप-कप्तान वरुण तथा शगुन बाला सहित अन्य विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।
बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना।
बंगाणा, 3 अक्टूबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की महिला वॉलीबॉल टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के तत्वावधान में 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर, सावरा, जिला शिमला में किया जाएगा।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरें तथा अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करें।टीम मैनेजर प्रो. निकिता गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर टीम ने पूरी तैयारी की है। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तकनीक, फिटनेस और टीम समन्वय पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी, खेल विभाग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार, डॉ. किरण ठाकुर तथा टीम मैनेजर प्रो. निकिता गुप्ता सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने महिला वॉलीबॉल टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफल प्रतियोगिता की कामना की।
महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बंगाणा, 5 अक्टूबर।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक द्वारा उनका जिम्मेदारीपूर्वक पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सड़क पर अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने कहा कि युवा वर्ग सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की अध्यक्ष लता ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कप्तान अंकुश शर्मा, कप्तान तन्वी, उप-कप्तान वरुण, शगुन बाला सहित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
ग्रीन इंडिया–क्लीन इंडिया अभियान के तहत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित।
बंगाणा, 8 अक्टूबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में “ग्रीन इंडिया–क्लीन इंडिया” अर्थात “हरित भारत–स्वच्छ भारत” अभियान के अंतर्गत आज पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित परिसर तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैडेट्स ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम, जल संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ भारत से संबंधित आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों के माध्यम से कैडेट्स ने समाज को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह गतिविधि 6 हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी, राष्ट्रीय कैडेट कोर, ऊना के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने कैडेट्स की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनसीसी के सहायक अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. किरण ठाकुर, एनसीसी के अंडर ऑफिसर स्वास्तिक तथा सार्जेंट तन्वी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उपस्थित अधिकारियों ने कैडेट्स द्वारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की। इस दौरान कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने “हरित भारत–स्वच्छ भारत” के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
बंगाणा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न इकाइयों के सदस्यों को दिलाई शपथ
बंगाणा, ऊना, 12 अक्टूबर 2026। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सोमवार को केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी, कक्षा प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रोवर-रेंजर, सड़क सुरक्षा क्लब, रेडक्रॉस समिति और सांस्कृतिक समिति के मनोनीत सदस्यों को उनके दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात केंद्रीय छात्र संघ के संयोजक ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों और विभिन्न इकाइयों के सदस्यों का परिचय करवाया।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भारती देवी को अध्यक्ष, आकृत को उपाध्यक्ष, शीतल कुमारी को सचिव तथा शिवानी को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय छात्र संघ तथा महाविद्यालय की विभिन्न समितियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रोवर-रेंजर, सड़क सुरक्षा क्लब और रेडक्रॉस समिति के माध्यम से समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा मानवीय सेवा के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ महाविद्यालय और समाज के विकास में भी सकारात्मक योगदान देना चाहिए। समारोह के दौरान केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधियों तथा विभिन्न इकाइयों के मनोनीत सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और महाविद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर केंद्रीय छात्र संघ समिति के संयोजक प्रो. अनिल शर्मा, प्रो. नंदलाल, प्रो. सिकंदर नेगी तथा प्रो. निकिता सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान तथा सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सेवाभाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा उन्हें महाविद्यालय और समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस।
होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों को दिए आपदा प्रबंधन एवं बचाव के व्यावहारिक प्रशिक्षण
बंगाणा (ऊना), 13 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, ऊना द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने किया।
कार्यक्रम में होमगार्ड विभाग के जवानों ने विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी, भूस्खलन एवं बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा, घायलों को सुरक्षित निकालने तथा अग्निशामक यंत्रों के उचित उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक राजन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय संयम, सतर्कता और सही तकनीक अपनाकर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा, उप-प्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा, एनसीसी अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी तथा रोवर्स प्रभारी प्रो. कमलेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने महाविद्यालय प्रशासन, होमगार्ड जवानों, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर एनएसएस अध्यक्ष लता ठाकुर, बालक कप्तान अंकुश शर्मा, बालिका कप्तान तन्वी, उप-कप्तान वरुण सहित अन्य स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार बाजार पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
बंगाणा, 14 अक्टूबर। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, परवाणू तथा महाविद्यालय के करियर गाइडेंस सेल के संयुक्त सहयोग से करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार बाजार विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं, कौशल विकास तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में परवाणू से आए शिक्षा अधिकारी श्री तिलक राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार प्राप्त करने और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान एवं आवश्यक कौशल का विकास भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संचार कौशल, टीम निर्माण, आपसी समन्वय तथा विवाद समाधान जैसे सॉफ्ट स्किल्स की रोजगार बाजार में विशेष भूमिका है।इस अवसर पर महाविद्यालय के करियर गाइडेंस सेल के संयोजक प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने भी विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमताओं की पहचान करने तथा भविष्य के करियर के लिए सही दिशा निर्धारित करने के महत्त्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ व्यावहारिक ज्ञान, संचार कौशल, आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार एवं सकारात्मक सोच राष्ट्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकती है। विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए निरंतर सीखने, अपने कौशल को उन्नत करने तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय करियर सेवा (National Career Service—NCS) पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। उन्हें बताया गया कि इस पोर्टल के माध्यम से देशभर में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार की संभावनाएँ तलाशी जा सकती हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार बाजार की वर्तमान आवश्यकताओं से परिचित करवाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को विकसित करने और भविष्य के लिए बेहतर करियर योजना तैयार करने हेतु प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के करियर गाइडेंस सेल के संयोजक प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. श्रुति कुमारी एवं प्रोफेसर निकिता गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान ।
बंगाणा, 15 अक्टूबर। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहभागिता से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुनीश कुमार को प्रधान तथा सीमा देवी को उपप्रधान चुना गया। कार्यकारिणी में डॉ. कुलदीप सिंह को सचिव, अनीता कुमारी को संयुक्त सचिव, कमलेश कुमारी को मुख्य सलाहकार तथा सोमा देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त संजय सोनी और अंजू देवी को सह-नामित सदस्य बनाया गया। अभिभावक वर्ग से राजन सोनी, सचिन शर्मा, तृप्ता देवी और ममता देवी को सदस्य बनाया गया। वहीं, शिक्षण स्टाफ की ओर से प्रो. नंद लाल, डॉ. रीना देवी और डॉ. किरण ठाकुर को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। प्राचार्य ने शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय तथा अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ उनके नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास में भी अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने अभिभावकों से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई PTA कार्यकारिणी महाविद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में प्रभावी भूमिका निभाएगी। PTA प्रधान ने दिया सहयोग का आश्वासन नवनिर्वाचित PTA प्रधान मुनीश कुमार ने अपने संबोधन में महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों और सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से महाविद्यालय के हित में कार्य करेंगे तथा अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को समझना, उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहयोग देना और महाविद्यालय के विकास से संबंधित आवश्यक विषयों पर सामूहिक रूप से कार्य करना PTA की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
मुनीश कुमार ने सभी अभिभावकों से संघ की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाया जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सेमिनार आयोजित
विद्यार्थियों ने निर्भरता सिद्धांत, यथार्थवादी दृष्टिकोण, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ई-शासन जैसे विषयों पर प्रस्तुत किए विचार।
बंगाणा, 21 अक्टूबर। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा बुधवार को विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेमिनार में विद्यार्थियों ने विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इस दौरान निर्भरता सिद्धांत, यथार्थवादी दृष्टिकोण, मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.), साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा ई-शासन जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विद्यार्थी वंदना ने निर्भरता सिद्धांत के माध्यम से विकसित एवं विकासशील देशों के बीच आर्थिक असमानता और परस्पर निर्भरता के संबंधों को समझाया। पार्वती ने यथार्थवादी दृष्टिकोण पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों में शक्ति, राष्ट्रीय हित और सुरक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला।शगुन और बनिता ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) विषय पर प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने मतदाता सूचियों की शुद्धता, पात्र मतदाताओं का पंजीकरण तथा निष्पक्ष एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया के महत्त्व को रेखांकित किया।कंचन ने साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा विषय पर प्रस्तुति देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। मानसी दत्त ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव, उसके उपयोग तथा समाज में उसकी भूमिका पर चर्चा की। वहीं, शेलिका ने ई-शासन विषय के अंतर्गत डिजिटल माध्यमों से सरकारी सेवाओं की उपलब्धता, प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों की भागीदारी के महत्त्व को स्पष्ट किया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और विषयों की गहन समझ विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समसामयिक घटनाओं का नियमित अध्ययन करने तथा अपने ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने कहा कि सेमिनार विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने, नवीन विषयों को समझने और विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ उच्च शिक्षा के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार ने विद्यार्थियों को समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने तथा अपने ज्ञान और प्रस्तुतीकरण कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध प्रवृत्ति तथा अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित ।
बंगाणा, 22 अक्टूबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध प्रवृत्ति तथा अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित सेमिनार के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार और डॉ. किरण ठाकुर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक अवधारणाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दिव्यानी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020, अनुष्का ने राष्ट्रवाद एवं वैश्वीकरण, कशिश राणा ने न्याय (Justice), मीनाक्षी ने समानता, रागिनी ने कल्याणकारी राज्य, तानिया ने समाजवाद, नैन्सी ने पंचायती राज संस्थाएँ (PRI) तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा पार्वती ने यथार्थवाद (Realism) विषय पर प्रस्तुति दी।
कशिश राणा ने न्याय की अवधारणा, उसके विभिन्न आयामों तथा समाज में उसके महत्व पर विस्तारपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने निर्धारित विषयों के माध्यम से संबंधित राजनीतिक सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और शासन व्यवस्था की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया।सेमिनार की विशेष बात यह रही कि प्रस्तुतियों के बाद विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए गए विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनके उत्तर देकर अपनी समझ और विषयगत ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस संवादात्मक प्रक्रिया ने विद्यार्थियों को विषयों का गहराई से विश्लेषण करने और अपने विचारों को तर्कपूर्ण ढंग से व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा किरण ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, विषयों की गहन समझ विकसित करने तथा समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रमों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. विनोद कुमार और डॉ. किरण ठाकुर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।राजनीति विज्ञान विभाग की यह पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आलोचनात्मक चिंतन, संवाद कौशल और राजनीतिक जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
राजनीति विज्ञान विभाग के सेमिनार में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों और भारतीय राजव्यवस्था पर प्रस्तुत किए विचार
बंगाणा, 23 अक्टूबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध प्रवृत्ति तथा अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित सेमिनार के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने समसामयिक घटनाक्रमों, भारतीय राजव्यवस्था तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. श्रुति कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने अपने निर्धारित विषयों पर विचार प्रस्तुत करते हुए विभिन्न राजनीतिक अवधारणाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा भारतीय शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। काजल ने समूह बीस (जी-20), वंशिका ठाकुर ने समानता, साक्षी ठाकुर ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, हर्षिल ने स्वतंत्रता, पूनम देवी ने भारतीय संसद में कानून निर्माण की प्रक्रिया तथा आरुषि ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संबंधित विषयों की अवधारणाओं, विशेषताओं तथा वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में उनकी प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। समूह बीस के संदर्भ में वैश्विक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की गई। समानता और स्वतंत्रता जैसे विषयों के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक अधिकारों तथा मूल्यों के महत्व को समझाया गया। भारतीय संसद में कानून निर्माण की प्रक्रिया पर प्रस्तुति देते हुए पूनम देवी ने विधायी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला। वहीं, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर साक्षी ठाकुर ने जनमत निर्माण, सूचना के प्रसार तथा लोकतांत्रिक जवाबदेही में मीडिया के महत्व को रेखांकित किया। आरुषि ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विचार प्रस्तुत करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी और उनके योगदान को स्पष्ट किया। सेमिनार की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक प्रस्तुति के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रस्तुत विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनके उत्तर देकर अपनी समझ और विषयगत ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस संवादात्मक प्रक्रिया ने विद्यार्थियों को विषयों का गहराई से विश्लेषण करने, तार्किक ढंग से विचार व्यक्त करने तथा अकादमिक चर्चा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम का मंच संचालन बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश राणा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, विषयों की गहन समझ विकसित करने तथा समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रमों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने में सहायक होती हैं।
इस अवसर पर डॉ. श्रुति कुमारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित यह सेमिनार विद्यार्थियों में राजनीतिक जागरूकता, आलोचनात्मक चिंतन, संवाद कौशल तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
राजनीति विज्ञान विभाग के सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समसामयिक विषयों और भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा
बंगाणा, 24 अक्टूबर 2026।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध प्रवृत्ति, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण तथा अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित सेमिनार के चौथे दिन विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समसामयिक घटनाक्रमों, भारतीय राजव्यवस्था तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के डॉ. राम सिंह और प्रोफेसर कमलेश ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने अपने निर्धारित विषयों पर विचार प्रस्तुत करते हुए विभिन्न राजनीतिक सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों, समकालीन चुनौतियों तथा भारतीय शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। ऋषभ कुमार ने साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा, रोहित कुमार ने चुनाव सुधार, कंचन ने उदारवाद, मीणा ने आरक्षण, कामिनी ने भारतीय संसद, अंशिका और निशा कुमारी ने लोकतंत्र, निधि ने पंचायती राज व्यवस्था, प्रियंका ने नवउदारवाद तथा किरण ने महिला आरक्षण और लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संबंधित विषयों की अवधारणाओं, विशेषताओं, चुनौतियों तथा वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में उनकी प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। साइबर अपराध एवं सुरक्षा पर चर्चा के दौरान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। चुनाव सुधार, भारतीय संसद और पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित प्रस्तुतियों में लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका तथा शासन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए गए। वहीं, उदारवाद, नवउदारवाद, आरक्षण और लोकतंत्र जैसे विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राजनीतिक विचारधाराओं, सामाजिक न्याय तथा समान अवसरों से जुड़े मुद्दों को समझने का प्रयास किया। महिला आरक्षण और लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रस्तुति देते हुए राजनीतिक प्रतिनिधित्व तथा निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ-साथ विषयों की गहन समझ विकसित करने का अवसर मिला। प्रस्तुतियों के बाद प्रश्नोत्तर एवं संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं और उनके उत्तर देकर अपने विषयगत ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, आलोचनात्मक चिंतन तथा आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा रागिनी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, राजनीतिक सिद्धांतों की गहन समझ विकसित करने तथा समसामयिक राजनीतिक एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक संदर्भों से जोड़ने तथा अपनी अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. राम सिंह और प्रोफेसर कमलेश की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित यह सेमिनार विद्यार्थियों में राजनीतिक जागरूकता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण, संवाद कौशल तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल रही।